राहुल रॉय ‘वेलकम टू रशिया’ से करेगे वापसी

0

फिल्म ‘आशिकी’ के अभिनेता राहुल रॉय ‘वेलकम टू रशिया’ से एक बार फिर हिंदी सिनेमा में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने अपने बैनर राहुल रॉय प्रोडक्शंस के तले बनने वाली एक और फिल्म की घोषणा भी की है। सामाजिक मुद्दे पर आधारित फिल्म के नाम की फिलहाल घोषणा नहीं हुई है लेकिन इसका निर्देशन वीरेंद्र ललित करेंगे।

राहुल ने बयान में कहा, ‘‘यह फिल्म सेना की पृष्ठभूमि पर है लेकिन यह विषय आज के समय के लिए प्रासंगिक है क्योंकि यह समाज, परिवार, देश और साथियों के प्रति ईमानदारी, कर्तव्य और सम्मान से संबंधित है।’’

फिल्म के गायकों व संगीतकारों में शान, कैलाश खेर और कुछ और लोग शामिल होंगे। राहुल फिलहाल नाइट एंड फॉग की शूटिंग कर रहे हैं जो निर्देशक तनवीर अहमद की आत्मकथा है।

Previous article14 जुलाई 2018 शनिवार , पंचांग एवं शुभ मुहूर्त
Next articleघर के मेन गेट की दिशा के अनुसार रखें उसका रंग, मिलेंगे शुभ परिणाम