विराट ने अनुष्का से सगाई की खबरों को बताया बकवास

0
देहरादून. विराट कोहली ने अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा से सगाई होने की खबरों को बकवास बताया है। उन्होंने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि ऐसा होगा तो वे छिपाएंगे नहीं। बता दें कि विराट और अनुष्का इस वक्त उत्तराखंड में छुट्टियां मना रहे हैं। गुरुवार को अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और अनिल अंबानी समेत कुछ सेलेब्रिटी भी देहरादून पहुंचे थे। इसके बाद ये कयास लगाए जा रहे थे कि वे विराट-अनुष्का की सगाई में पहुंचे हैं।
– विराट और अनुष्का 25 दिसंबर को उत्तराखंड पहुंचे थे। दोनों की फैमिली उस वक्त साथ नहीं थीं। हालांकि बाद में उन्हें   फैमिलीज ने ज्वॉइन किया।
– कपल उत्तराखंड के नरेंद्रनगर में स्टे कर रहा है। यहां मीडिया को जाने की इजाजत नहीं दी गई है।
– सीएम हरीश रावत ने खुद विराट और अनुष्का के उत्तराखंड में होने की जानकारी ट्वीट के जरिए दी थी
वाटर स्पोर्ट्स के लिए जा सकते हैं टिहरी
– रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट और अनुष्का ऋषिकेश से 12 किलोमीटर आगे नरेंद्रनगर के आनंदा होटल में रुके हैं।
– स्पा और मैडिटेशन के लिए फेमस इस फाइव स्टार होटल में दोनों कुछ दिन और रुकेंगे।
– हालांकि यह साफ नहीं है कि न्यू ईयर दोनों यहां मनाएंगे या नहीं, पर होटल में दोनों के लिए क्रिसमस पार्टी रखी गई थी।
– दोनों आउटिंग पर ऋषिकेश के फेमस स्पॉट टिहरी झील में वाटर स्पोर्ट्स के लिए भी जा सकते हैं।
पुजारी के साथ मंदिर में स्टार कपल

– इस बीच विराट-अनुष्का के कुछ नए फोटोज सामने आए, जो शायद बुधवार के हैं। इनमें विराट और अनुष्का मंदिर में एक पुजारी के साथ नजर आ रहे हैं।
– विराट अनुष्का से रिलेशन को लेकर पब्लिकली कुछ नहीं कहते। सिर्फ एक बार जब सोशल मीडिया पर अनुष्का के बारे में कमेंट किए जा रहे थे तब विराट ने उनका बचाव किया था। – हाल ही में अनुष्का करण जौहर की फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ में नजर आईं थीं। उत्तरखंड से उन्होंने अपना एक फनी वीडियो भी शेयर किया था। इसमें विराट भी नजर आ रहे हैं।
Previous articleजानिए क्यों होते है शादी के बाद भी अफेयर !
Next articleचुनाव में पता चल जायेगा नेता कौन, निष्कासन असंवैधानिक : रामगोपाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here