मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने हाल ही में फिल्मों को लेकर एक बयान दिया है। उनका कहना है कि वह महिला केंद्रित फिल्मों में नहीं बल्कि अच्छी फिल्मों व स्क्रिप्ट में विश्वास रखतीं हैं। काजोल की आगामी फिल्म ‘हेलीकॉप्टर ईला’ 7 सितंबर को रिलीज होने जा रही है। काजोल ने यहां सह अभिनेत्री रिद्धि सेन व नेहा धूपिया, निर्देशक प्रदीप सरकार व निर्माता अजय देवगन व जयंतीलाल गडा के साथ ‘हेलीकॉप्टर ईला’ के ट्रेलर लांच पर मीडिया से बातचीत की।
यह पूछे जाने पर कि क्या वह भी इस क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं, उन्होंने कहा, “मैं महिला केंद्रित फिल्मों में विश्वास नहीं करती। मैं अच्छी फिल्मों व स्क्रिप्ट में विश्वास रखती हूं और यही बात मैं अपनी समकक्षों के संदर्भ में भी कहूंगी चाहे, वह विद्या बालन हों या रानी मुखर्जी। मेरा मानना है कि वे दोनों भी अच्छी स्क्रिप्ट में विश्वास रखती हैं। यह मायने नहीं रहता कि आप ही पूरी फिल्म की आत्मा हो या नहीं हो। यह मायने रखता है कि आप फिल्म में क्या कर रही हो और यह मायने रखता है कि आप किस तरह की फिल्म में काम कर रही हो।”






























































