इरफान खान की मां का 95 साल की उम्र में निधन

0

बॉलिवुड ऐक्टर इरफान खान की मां सईदा बेगम का 95 साल की उम्र में शनिवार की सुबह निधन हो गया। सईदा बेगम ने जयपुर स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वह टोंक के नवाब खानदान से संबंध रखती थीं। विदेश में होने के कारण इरफान खान अपने मां के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए।

अचानक बिगड़ी तबियत
इरफान खान के छोटे भाई सलमान खान ने बताया कि मां वैसे तो स्वस्थ थी लेकिन अचानक से शनिवार सुबह उनकी तबियत बिगड़ गई थी। उन्होंने जयपुर में कर्बला मोड रामगढ़ रोड स्थित अपने निवास स्थान पर अंतिम सांस ली।

लॉकडाउन के कारण विदेश में फंसे हैं इरफान खान
लॉकडाउन के कारण इरफान खान विदेश में फंसे हुए हैं। उधर ऐक्टर की मां के निधन पर दुख जताते हुए फिल्म पीकू के डायरेक्टर सुजीत सरकार ने कहा कि वह अभी तक उनसे बात नहीं कर पाए हैं। वह उन्हें फोन करेंगे।

इरफान इलाज कराने गए थे विदेश
बताते चलें कि इरफान खान भी पिछले काफी समय से बीमार चल रहे हैं। साल 2017 जून में वह इलाज कराने के लिए विदेश चले गए थे। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर बीमारी की जानकारी दी थी। पिछले साल 2019 विदेश से घर लौटने के बाद उन्होंने अपनी फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ की शूटिंग पूरी की थी।

Previous articleराजनीतिक वायरस फैलाने आई केंद्रीय टीम-ममता बनर्जी
Next articleमहाराष्ट्र में कोरोना से 96 पुलिसकर्मी संक्रमित, एक की मौत