कूल्हों के दर्द में फायदेमंद होता है ब्रोकली का सेवन

0

जब कमर की हड्डियों के बीच फ्लूड की कमी हो जाती है तो कूल्हों में तेज दर्द होने लगता है। हड्डियों में फ्लूड की कमी होने पर हड्डियां कमजोर होकर आपस में रगड़कर खाने लगते हैं। जिससे कूल्हों में बहुत तेज दर्द होता है। कभी-कभी यह दर्द इतना बढ़ जाता है कि उठने बैठने में भी तकलीफ होने लगती है।

कूल्हों के दर्द से छुटकारा:

  • अगर आपके कूल्हों में तेज दर्द होता है तो एक गिलास पानी में एक चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पिए। दिन में दो बार इसका सेवन करने से आपके कूल्हों का दर्द ठीक हो जाएगा।
  • ब्रोकली में भरपूर मात्रा में कुछ ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो कूल्हों के दर्द को दूर करने में सहायक होते हैं। रोजाना ब्रोकली का सेवन करने से कूल्हों के साथ-साथ शरीर के दर्द से भी आराम मिलता है।
  • पपीते में भरपूर मात्रा में विटामिन सी के गुण मौजूद होते हैं। इसका सेवन करने से कूल्हों के दर्द से आराम मिलता है और आपका इम्यून सिस्टम भी बेहतर हो जाता है।
  • कूल्हों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए अधिक मात्रा में लहसुन और प्याज का सेवन करें। विशेषज्ञों के अनुसार लहसुन और प्याज में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो कूल्हों के दर्द को दूर करने में मदद करते हैं।
  • कूल्हों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए अपने खाने में ओमेगा 3 फैटी एसिड और विटामिन ई युक्त आहार को शामिल करें। जैसे- मछली, मूंगफली और बादाम का सेवन करने से कूल्हों का दर्द ठीक हो जाता है।
Previous articleहालात से टकराने का जज्बा रखो
Next article15 अगस्त 2018 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार का दिन