बांग्लादेश में होने वाले सैफ कप से बाहर रह सकते हैं छेत्री

0

भारतीय फुटबाॅल कप्तान सुनील छेत्री ने आज कहा कि वह अगले महीने बांग्लादेश में होने वाले सैफ कप से बाहर रह सकते हैं। चौंतीस साल के छेत्री ने कहा, ‘‘मैं घोषणा नहीं कर रहा लेकिन मुझे लगता है कि मैं काफी सैफ टूर्नामेंट खेल लिया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं भाग्यशाली रहा कि तीन या चार बाद सैफ चैंपियनशिप में खेला। मैं अभी कोई घोषणा नहीं कर रहा लेकिन मैंने कोच से बात की और उन्होंने कहा कि वे काफी जूनियर खिलाडिय़ों को ले जाना चाहते हैं जो मुझे लगता है कि अच्छी चीज है।’’

गत चैंपियन भारत सात बार यह टूर्नामेंट जीता है और बांग्लादेश में चार से 15 सितंबर तक होने वाली प्रतियोगिता में वह एक बार फिर प्रबल दावेदार होगा।

Previous articleस्किन एलर्जी बिगाड़ सकती है आपकी सुंदरता
Next article‘लैला मजनू’ का तीसरा गाना हुआ रिलीज