Airtel ने Vodafone और Jio की टक्कर में उतारा नया प्लान

0

टेलीकॉम मार्केट में लोगों को अपनी और अाकर्षित करने के लिए एयरटेल ने 159 रुपए का नया प्रीपेड रिचार्ज प्लान जारी किया है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज़ाना नैशनल और लोकल 100 फ्री एसएमएस की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा प्लान में 3जी/4जी का 1जीबी डाटा भी मिलेगा। बता दें कि इस नए प्लान की वैधता 21 दिनों की है।

हालांकि अगर यूजर्स का प्राइमरी कनेक्शन एयरटेल है तो उन्हें रोज़ाना 1जीबी डाटा मिलेगा, लेकिन अगर यह आपका टेम्परेरी कनेक्शन है, तो उन्हें सिर्फ 1जीबी डाटा मिलेगा जोकि 21 दिनों तक की वैधता तक वैलिड रहेगा। माना जा रहा है कि यह नया प्लान जियो के 149 रुपए और वोडाफोन के 159 रुपए के प्लान को टक्कर देगा।

वोडाफोन के 159 रुपए के प्लान में यूजर्स को 3जी/4जी का 1जीबी डाटा रोज़ाना मिलेगा। इसके अलावा अनलिमिटेड वॉइस कॉल्स सहित रोजाना 100 मुफ्त एसएमएस की सुविधा भी मिलेगी। वहीं जियो के 149 रुपए वाले प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी के अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। प्लान में रोजाना 1.5जीबी का 4जी डेटा, 100 मुफ्त एसएमएस की सुविधा मिलती है। एेसे में देखना होगा कि एयरटेल का नया प्लान यूजर्स को अपनी और कितना अाकर्षक कर पाता है।

Previous articleलापता इंटरपोल के चीफ मेंग होंगवेई चीन की हिरासत में, भेजा इस्तीफा
Next articleफिल्म जीरो आसानी से बॉक्स-ऑफिस पर 350 करोड़ के आंकड़े को पार कर लेगी-आनंद एल राय