असम के तिनसुखिया में उल्फा उग्रवादियों ने हमला किया है। हमले में पांच लोगी की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने लोगों को अगवा कर लोगों को गोली मारी।
जानकारी के अनुसार असम के तनिसुकिया में पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि आतंकी संगठन उल्फा (आई) के आतंकियों ने पहले सभी को घर से बाहर निकाला उसके बाद सभी को लाइन में खड़ाकर गोली मार दी। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।