आईफा में श्रीदेवी को श्रद्धांजलि, दिखाई जाएगी ये फिल्म

0

बाॅलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी के निधन को 8 महीने का वक्त बीत चुका है। उनकी अचानक हुई मौत से पूरे देश को सदमा दे गईं। किसी को ये अंदाजा भी नहीं था कि उनकी पसंदीदा एकट्रेस इतनी जल्दी सबको छोड़कर चली जाएंगी।

हाल ही में अब श्रीदेवी को भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव (आईफा) में मरणोपरांत सम्मानित किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक उत्सव में श्रीदेवी की आखिरी फिल्म मॉम को दिखाया जाएगा। इस फिल्म के लिए उन्हें 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब मरणोपरांत दिया गया था। आईफा गोवा में 20 से 28 नवंबर तक आयोजित होगा।

श्रीदेवी के आकस्मिक निधन के बाद से पूरा बॉलीवुड आज भी सदमे में है, वहीं उनके निधन के बाद से ही बॉलीवुड की कई हस्तियों ने अपने अपने तरीके से उन्हें ट्रिब्यूट देने की कोशिश जरूर की है।

बता दें कि साउथ के सुपरस्टार एनटीआर की बायोपिक में श्रीदेवी के किरदार को पर्दे पर दिखाया जाएगा। इस फिल्म में श्रीदेवी का किरदार एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने निभाया है। फोटो में रकुल प्रीत हूबहू श्रीदेवी की तरह लग रही हैं। इस फिल्म का पहला पार्ट 9 जनवरी को ‘कथानायकुडू’ नाम से जबकि दूसरा पार्ट 24 जनवरी को ‘महानायकुडू’ के नाम से रिलीज हो रहा है।

Previous articleहॉकी वर्ल्ड कप: पाकिस्तान को मिला भारत का वीजा और नया प्रायोजक
Next article10वीं पास के लिए निकली है नोकरी , जल्द करे आवेदन