यह जीत सामान्य कार्यकर्ता व जनता की जीत: काश्यप

0

रतलाम शहर विधानसभा चुनाव में यह ऐतिहासिक जीत आप सभी के सहयोग से मिली है। चुनाव चुनौतीपूर्ण था, लेकिन कार्यकर्ताओं ने शहर में हुए विकास कार्यों को जनता के सामने रखा और भारतीय जनता पार्टी को यह महत्वपूर्ण विजय मिली है। सामान्य से सामान्य कार्यकर्ता ने भी निष्ठा से कार्य किया। यह जीत सामान्य कार्यकर्ता व जनता की जीत है। 16 दिसम्बर रविवार को विधायक सभागृह में भाजपा के बुथ स्तर के सक्रिय एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं, मोर्चा, पार्टी, प्रकोष्ठ के सभी कार्यकर्ताआंे के कृतज्ञता ज्ञापन हेतु आयोजित अभिवादन समारोह में आप सभी आमंत्रित है।

यह बात नवनिर्वाचित विधायक चेतन्य काश्यप ने चुनाव सेक्टर प्रभारी, वार्ड संयोजकों की बैठक में कही। आपने कहा कि इस चुनाव में आपने निष्ठा के साथ कार्य किया है। आगामी दिनों में लोकसभा व नगर निगम के भी चुनाव होने वाले है। इनमें भी विकास कार्यों को जनता के सामने प्रस्तुत करें। चुनाव की तैयारी कार्यकर्ता अभी से प्रारंभ कर दे। सभी को एकजुटता से भाजपा को विजय दिलाना है।

बैठक में जिला महामंत्री मनोहर पोरवाल, मण्डल अध्यक्षगण रमेश बदलानी, संतोष पोरवाल, जयवन्त कोठारी, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल, विधानसभा संयोजक प्रेम उपाध्याय, चुनाव समिति प्रबंधन प्रभारी दिनेश शर्मा, कार्यालय मंत्री संतोष मिश्रा, महामंत्री गोपाल शर्मा, मधु पटेल, गोविंद काकानी मंचासीन रहे। संचालन जयवन्त कोठारी ने, आभार संतोष पोरवाल ने माना।

Previous article15 दिसम्बर 2017 शनिवार, पंचांग एवं शुभ – अशुभ मुहूर्त
Next articleक्या आप जानते है ठंड के मौसम में गुड़ खाने के फायदो के बारे में