आजकल ठंड का मौसम चल रहा है और इस ठंडे मौसम में गुड का अपना ही महत्व है। यह स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद होने के साथ-साथ स्वादिष्ट भी होता है। शरीर को साफ और हैल्दी रख में गुड बहुत ही लाभकारी होता है। गुड में मैग्नीशियम आयरन विटामिन्स आदि की अच्छी मात्रा होती है। जो शरीर के लिए लाभदायक होती है। तो आइये जानते हैं गुड इन गुणों को-
- गुड मिनरल्स, विटामिन्स और एनर्जी का उत्तम स्त्रोत है। एक टीस्पून गुड में एमजी कैल्शियम, 3 एमजी मैग्नीशियम, 8 पोटैशियम व आयरन पाया जाता है। गुड का रंग जितना अधिक गहरा होता है, उसमें आयरन की मात्रा उतनी अधिक होती है।
- गुड खनू में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढाने में मदद करता है इसलिए एनिमिन खून की कमी लोगों को गुड खाने की सलाह दी जाती है। यह कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट है। शक्कर की तुलना में यह धमी गति से रक्त में मिलता है। इसलिए लंबी अवधि तक ऊर्जा प्रदान करता है।
- गुड खाना पचाने में मदद करता है। यह डायजेस्टिव एंजाइम्स को सक्रिया करता है। और पेट के अंदर पहुंचते ही एसिटिक एसिड में बदलकर पाचन की प्रक्रिया को तेज कर देता है।गुड और देसी घी मिलाकर खाने से शरीर तगडा होता है। इससे रक्तविकार और रक्तपित्त नहीं होता।
- जिन व्यक्तियों को एसिडिटी की परेशानी है उनको रोज थोडा-सा गुड चूसना चाहिए। सर्दी के दिनों में गुड, तुलसी और अदरक का काढा बनाकर गर्मागर्म पीना अच्छा रहता है। यह सर्दी-जुकाम से बचाव करता है।






























































