बचपन बहुत ही नाज़ुक पल होता है जिसमे अच्छा और बुरा किसी को पता नहीं होता है। और छोटे बच्चो की किसी भी चीज को मुँह में लेने की आदत होती है। कई बार तो ऐसा होता है की बच्चे चीजों को मुंह में डालकर निगल भी जाते हैं। अगर वह वस्तु बच्चे की फूड पाइप में फंस जाएं तो यह काफी खतरनाक होता है। इस स्थिति में धैर्य रखना चाहिए और बच्चे को अस्पताल ले जाने के बजाय घर पर ही इन टिप्स को अपनाएं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स बताएंगे, जिनको आप इस्तेमाल करके बच्चे मुंह से सिक्का या अन्य वस्तु को बाहर निकाल सकते हैं।
ये हैंं वो उपाय जिससे तुरंत निकालें सिक्का…..
- सबसे पहले बच्चे को आगे की तरफ झुकाएं। अब सीने को एक हाथ से दबाएं और दूसरे हाथ से उसकी पीठ पर 5 से 6 बार ठोक मारे। इस प्रक्रिया के 2 से 3 बार दोहराएं। इससे उसके सीने में कफ बनेगा और निगला हुआ सिक्का बाहर आ जाएगा।
- गले में सिक्का फंसने पर बच्चे के पेट के ऊपरी भाग को दोनों हाथों से कसकर पकड़ें और झटके से दबाव डालते रहें। इससे सीने की सांस नीचे नहीं जाने पर ऊपर जाएगी और सिक्का बाहर निकल जाएगा।
- गले में सिक्का फंसने पर तेज खांसी होती है। ऐसे में बच्चे को तब तक खांसने बोलें जब तक की कफ न बन जाएं। कफ के साथ निगली हुई वस्तु भी बाहर आ जाएगी।
- तुरंत डॉक्टर के पास ले जाएं- जब सिक्का नहीं निकल पा रहा हो और बच्चा नीला पड़ने लगे तो उसे तुरंत डॉक्टर के पास ले जाएं। क्योकि समझदारी ही बचाव है।






























































