ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में पेयजल के पुख्ता इंतजाम किए जाएं- कलेक्टर

0

शहडोल – (ईपत्रकार.कॉम) |कलेक्टर श्री ललित दाहिमा ने जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में पेयजल के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। कलेक्टर ने निर्देशित करते हुए कहा है कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता की सघन मॉनिटरिंग की जाए, बिगड़े हैंडपंपों को सुधारा जाए और बंद नल-जल योजनाओं को चालू कर नागरिकों को समुचित पेयजल उपलब्ध कराया जाए।

कलेक्टर उक्त निर्देश रविवार को विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में कलेक्टर ने जिले के नगरीय क्षेत्रों में नालियों और शौचालयों की समुचित साफ सफाई करने के भी निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों की भी समीक्षा की। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री एस.कृष्ण चैतन्य, अपर कलेक्टर श्री अशोक ओहरी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Previous articleहजारों लोगों ने किये भगवान महाकाल के दर्शन
Next articleहैक हुई BJP की वेबसाइट, डाले PM मोदी पर बने मीम