नवागत कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह ने पदभार ग्रहण किया

0

शहडोल जिले के नवागत कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह ने आज कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से उनके दायित्वों के संबंध में चर्चा की।

1993 वैज के राज्य प्रषासनिक सेवा के अधिकारी एवं 2009 वैज के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी शहडोल जिले के नवागत कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह ने 1994 में शहडोल जिलेे से ही प्रशासनिक अधिकारी के तौर पर अपनी सेवाएं प्रारंभ की थी। नवागत कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह कलेक्टर बड़वानी, कलेक्टर सतना, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कटनी, दमोह एवं छतरपुर, उप सचिव आवास एवं पर्यावरण मंत्रालय, एसडीएम बांधवगढ, सिंगरौली, करेला, शिवपुरी, कटनी, अपर कलेक्टर ग्वालियर एवं अन्य महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके है।