अगर आपके घर में है नकारात्मक ऊर्जा तो दूर करने को अपनाएं ये उपाय

0

हम सभी जानते हैं कि मनुष्य के जीवन को भाग्य, कर्म और आसपास का वातावरण सभी प्रभावित करते हैं। फिर भी ज्योतिष, वास्तु एवं फेंगशुई सुखद चीजों को और अधिक सुखदायक तथा कष्टकारी चीजों को कम कष्टमय बना देती है। वास्तु शांति के उपाय करने से घर में कोई समस्या नहीं रहती-

  1. पूजाकक्ष की दीवारों का रंग सफेद हल्का पीला अथवा हल्का नीला होना चाहिए।
  2. झाड़ू से बार-बार पैर का स्पर्श यह धन-नाश का कारण होता है। झाड़ू के ऊपर कोई वजनदार वस्तु भी नहीं रखें। बाहर से आने वाले व्यक्ति की दृष्टि झाड़ू पर न पड़े।
  3. अपने घर में दीवारों पर सुंदर, हरियाली से युक्त और मन को प्रसन्न करने वाले चित्र लगाएं। इससे घर के मुखिया को होने वाली मानसिक परेशानियों से मुक्ति मिलती है।
  4. घर की पूर्वोत्तर दिशा में पानी का कलश रखें। इससे घर में समृद्धि आती है।
  5. बैडरूम में भगवान के कैलेंडर या तस्वीरें या फिर धार्मिक आस्था से जुड़ी वस्तुएं नहीं रखनी चाहिएं। बैडरूम की दीवारों पर पोस्टर या तस्वीरें नहीं लगाएं तो अच्छा है। हां अगर आपका बहुत मन है, तो प्राकृतिक सौंदर्य दर्शाने वाली तस्वीर लगाएं। इससे मन को शांति मिलती है, पति-पत्नी में झगड़े नहीं होते।
  6. गणेश पूजा, नवग्रह शांति और वास्तु पुरुष की पूजा, नवचंडी यज्ञ, शांति पाठ, अग्निहोत्र यज्ञ आदि करें।
  7. वास्तु पुरुष की मूर्ति, चांदी का नाग, तांबे का वायर, मोती और पौला ये सब वस्तुएं लाल मिट्टी के साथ लाल कपड़े में रख कर उसको पूर्व दिशा में रखें।
Previous articleहुवावे भारत में अगले हफ्ते P30 Lite सीरीज करेगी लॉन्च
Next articleएवेंजर्स ने तोडे़ एडवांस टिकट बुकिंग के सारे रिकॉर्ड्स, वेबसाइट्स हुई क्रैश