चुनाव प्रचार के बाद PM मोदी 18-19 मई को बाबा केदारनाथ और बद्रीनाथ के करेंगे दर्शन

0

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 मई को उत्तराखंड प्रवास पर आ रहे हैं और इस दौरान वह विश्वप्रसिद्ध हिमालयी धामों केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन करेंगे। उत्तराखंड प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी डा देवेंद्र भसीन ने यहां बताया कि अपने दो दिवसीय दौरे में प्रधानमंत्री 18 मई को केदारनाथ और उसके अगले दिन 19 मई को बद्रीनाथ जाएंगे।

भसीन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आगमन की सूचना से उत्तराखंड की जनता और भाजपा बहुत उत्साहित है और उनके दौरे को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के इस दौरे का मकसद पूरी तरह से आध्यात्मिक है। भाजपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से गहरा लगाव है और उनके इस भ्रमण कार्यक्रम का उददेश्य विशुद्ध रूप से आध्यात्मिक है।

Previous articleRamzan 2019 : खजूर से ही क्यों खोला जाता है रोजा
Next article‘मेरी पत्नी कभी झूठ नहीं बोलेगी’-सिद्धू