मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने दी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को बधाई

0

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने श्री नरेन्द्र मोदी को भारत के प्रधानमंत्री पद का दायित्व संभालने पर अपनी और प्रदेश की जनता की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया है कि देश के शीर्ष पद का दायित्व संभालने के बाद मध्यप्रदेश के हितों का पूरा संरक्षण होगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की विकास योजनाओं का लाभ नागरिकों तक पहुँचाने में मध्यप्रदेश सरकार पूरा सहयोग देगी। उन्होंने मध्यप्रदेश की नवाचारी जनकल्याण योजनाओं के लिए भी केन्द्रीय सहयोग की अपेक्षा की।

Previous articleकसम है खुदा की खुदा से भी माँगा
Next articleसरकारी अस्पतालों में अब पूर्वान्ह 9 से अपरान्ह 4 बजे तक रहेंगे डॉक्टर्स-मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ