विदिशा – ईपत्रकार.कॉम |कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के द्वारा मंगलवार को आहूत की गई जनसुनवाई कार्यक्रम अधिकांश आवेदक मौके पर लाभांवित हुए है। जिला पंचायत के सभागार कक्ष में आहूत जनसुनवाई कार्यक्रम में आवेदको ने आवेदन प्रस्तुत कर अपनी व्यक्तिगत और सार्वजनिक समस्याओं की और कलेक्टर का ध्यान आकर्षित कराया।
कलेक्टर श्री सिंह ने मौके पर प्राप्त 186 आवेदनों में से 102 आवेदनो का निराकरण किया है। आज ऐसे अनेक आवेदक जनसुनवाई से खुशी-खुशी घर की और लौटे है जिनकी वर्षो से लंबित समस्या घंटो में हल हुई है। हलाली कालोनी के दिव्यांग आवेदक श्री महेश शर्मा ने बीपीएल कार्ड जारी करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। उन्हें परीक्षण उपरांत पात्रता पाए जाने पर कार्ड जारी करने से अवगत कराया गया। ग्राम महोटी की आवेदिका दीपा बाई ने बताया कि उनके पति संतोष अहिरवार की मृत्यु करंट लगने से मृत्यु हो गई है असामयिक दुर्घटना से घर का मुखिया का देहांत हो जाने पर आवेदिका को नियमानुसार आर्थिक सहायता मुहैया कराई गई। आज्ञाराम कालोनी के आवेदक कुंजीलाल धानक ने इलाज हेतु व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने का अनुरोध किया। आवेदक को मौके पर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। ग्राम पड़रात के आवेदक श्री हरनाम सिंह ने भूमि फौती नामांतरण नही होने की शिकायत दर्ज कराई मौके पर तहसीलदार को भेजकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। गंजबासौदा की आवेदिका श्रीमती रामकली ने अपने पोते को स्वेटर दिलाए जाने का आग्रह किया कलेक्टर द्वारा लायंस क्लब के सहयोग से मास्टर प्रिंस को स्वेटर वही आवेदिका के लिए एक कंबल दिलवाया।
जनसुनवाई कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ डॉ पंकज जैन, अपर कलेक्टर श्री एचपी वर्मा के अलावा विभिन्न विभागों के जिलाधिकारी मौजूद थे।





























































