दोषी व्यक्ति को छोड़ें नहीं ; निर्दोष को छेड़ें नहीं : मंत्री श्री शर्मा

0

विधि-विधायी कार्य मंत्री पी.सी. शर्मा ने कमला नगर थाना क्षेत्र में जघन्य अपराधियों को कठोर सजा दिलाने में सहयोगी पुलिस अधिकारियों और थाना टीम को पुलिस कंट्रोल रूम पहुँचकर सम्मानित किया। श्री शर्मा ने पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि ईमानदारी के साथ कर्तव्यों का पालन करें। दोषी व्यक्ति को छोड़े नहीं और निर्दोष व्यक्ति को छेड़ें नहीं।

मंत्री श्री शर्मा ने पुलिसकर्मियों को पुरस्कार के रूप में 42 हजार के चेक प्रदान किए। चार पुलिसकर्मियों की टीम को 20 हजार और 22 पुलिसकर्मियों टीम को 22 हजार के चेक दिए। डीआईजी पुलिस श्री इरशाद वली, पार्षद श्री योगेन्द्र सिंह चौहान, श्री मोनू सक्सेना, श्रीमती संतोष कसाना मौजूद रहे।

Previous articleसंसद में हिंदी थोपे जाने की वजह से गिर रहा बहस का स्तर: वायको
Next articleशास्त्री को मुख्य कोच पद के लिए दोबारा करना होगा आवेदन