अग्नि अखाड़े की पेशवाई में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री जैन ने संतों का किया स्वागत

0

मोक्षदायिनी क्षिप्रा नदी के तट पर भगवान महाकाल, धार्मिक एवं आध्यात्मिक नगरी उज्जैन में आज अग्नि अखाड़े की पेशवाई निकाली गयी। पेशवाई में शामिल संतों का स्कूल शिक्षा मंत्री श्री पारस जैन ने पुष्प-मालाओं से स्वागत-वंदन किया। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री जैन ने पेशवाई के पहले दत्त अखाड़ा जोन के अणुव्रत महा-समिति के पण्डाल में पहुँच कर अणुव्रत मुनि श्री सुरेश कुमारजी हरनावां से आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि इंसान का आत्मबल मजबूत हो, तो सब काम ठीक होते हैं।

स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि सिंहस्थ में अनेकता में एकता का रूप दिखायी देगा।

आयुष विभाग कर रहा है वैकल्पिक चिकित्सा

सिंहस्थ-2016 में मेला क्षेत्र में आयुष विभाग द्वारा 13 आयुर्वेद औषधालय, 2 होम्योपेथिक और एक यूनानी चिकित्सालय श्रद्धालुओं और साधु-संतों को 24 घंटे उपचार सुविधा उपलब्ध करवायी जा रही है। मेला क्षेत्र में 4 जगह पर मोबाइल यूनिट भी कार्य कर रही हैं। मेला क्षेत्र के मंगलनाथ, दत्त अखाड़ा, कालभैरव और महाकाल जोन में पंचकर्म और क्षारशूल चिकित्सा पद्धति से उपचार किये जाने की सुविधा दी गयी है।

संभाग के सभी जिलों में अवकाश पर प्रतिबंध

उज्जैन कमिश्नर डॉ. रवीन्द्र पस्तौर ने सिंहस्थ-2016 को ध्यान में रखते हुए संभाग के सभी जिलों में पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश पर 31 मई तक प्रतिबंध लगा दिया है।

 

Previous articleभांजियों की शादी है बारात का स्वागत मैं स्वयं करूँगा : मुख्यमंत्री श्री चौहान
Next articleहाई कोर्ट ने पूछा- राजस्थान में सूखे के बावजूद कैसे करा सकते हैं IPL मैच?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here