अमेरिका नहीं पसंद तो यहां से चले जाओ-डोनाल्ड ट्रंप

0

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेट पार्टी की 4 महिला नेताओं को कड़ी चेतावनी दी है. ट्रंप ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए कहा कि अगर अमेरिका पसंद नहीं है तो यहां से चले जाओ. राष्ट्रपति ट्रंप ने लिखा कि अमेरिका एक आजाद देश है. अमेरिका खूबसूरत है और सफल भी है. अगर आप हमारे देश से घृणा करते हैं, अगर आप यहां खुश नहीं हैं तो यहां से जा सकते हैं.

ट्रंप ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए जिसमें उन्होंने डेमोक्रेट पार्टी की नेताओं पर जमकर भड़ास निकाली. ट्रंप ने एक अन्य ट्वीट में कहा है कि डेमोक्रेट कांग्रेस की महिलाओं ने जो कहा है कि उससे घृणित और नफरत फैलाने वाली बात कभी नहीं कही गई है. सदन में इस तरह की बात किसी ने नहीं कही. उनकी टिप्पणी, एंटी इजराइल, एंटी यूएसए और आतंकवादी समर्थित है.

ट्रंप ने सांसद एलेक्जेंड्रिया ओकासियो कॉर्टेज, इल्हान ओमर, राशिदा तलाइब और अयाना प्रेस्ली पर निशाना साधा. असल में डेमोक्रेट महिला सांसदों ने हाल में ट्रंप प्रशासन की कड़ी आलोचना की थी. इसके जवाब में ट्रंप ने ट्वीट करके डेमोक्रेट महिला सांसदों पर निशाना साधा.

ट्रंप ने पहले भी किया था ट्वीट
बता दें कि इससे पहले ट्रंप ने अमेरिका की अश्वेत महिला सांसदों पर नस्लीय टिप्पणी करते हुए कहा था कि वे अमेरिका छोड़कर अपने उजड़े और अपराध ग्रस्त देशों में लौट जाएं, जहां से वे आई हैं. ट्रंप ने रविवार को ट्वीट करके महिला डेमोक्रेट सांसदों का हवाला देते हुए ट्वीट किया था. राष्ट्रपति की इस टिप्पणी के बाद विवाद हो गया.

डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति उम्मीदवारों और वरिष्ठ सांसदों ने नस्लीय और घृणा से भरे इस टिप्पणी के लिए ट्रंप की आलोचना की. वहीं अमेरिका के अश्वेत व महिलावादी समूह ट्रंप के खिलाफ खड़े हो गए हैं.

अफ्रीकी देशों पर विवादित बयान दे चुके हैं ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणियों की कई बार आलोचना हो चुकी है. पिछले साल भी ट्रंप ने अफ्रीका के देशों को गटर बताते हुए कहा था कि वे अमेरिका में शरणार्थी हमला करेंगे.

Previous articleआज रात लगेगा चंद्रग्रहण, भूलकर भी न करें ये काम
Next articleIAF धनोआ ने कहा : दोबारा करगिल हुआ तो होगी आखिरी जंग