अगर आप काफी समय से किसी नौकरी की तलाश कर रहें हो तो अब आपका इंतजार खत्म हो जाएगा। बता दें कि भारतीय तट रक्षक भर्ती की ओर से नविक 10 एंट्री 01/2020 बैच के पदों पर नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन मांगे है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते है।
पदों का विवरण
पद की नाम-
नविक (डोमेस्टिक ब्रांच) 10 एंट्री 01/2020 बैच
शैक्षिक योग्यता
उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता केंद्रीय / राज्य सरकार द्वारा किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से कुल 50% अंकों के साथ 10वीं कक्षा में उत्तीर्ण होना और एससी, एसटी उम्मीदवारों को 45% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
ये है महत्वपू्र्ण तारीखें
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 30 अक्तूबर, 2019
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 08 नवंबर, 2019
आयु सीमा
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 22 वर्ष निर्धारित की गई है।
आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि
इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 नवंबर 2019 है।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और फिजिकल फिटनेस टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
उपरोक्त पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार विभाग की वेबसाइट पर अप्लाई कर सकते है।
































































