मेरा फोन टेप कर रही है केंद्र, मेरे पास सबूत-ममता बनर्जी

0

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है. ममता बनर्जी ने कहा है कि केंद्र सरकार की एजेंसियां उनका फोन टेप कर रही हैं, और उनके पास इसका पूरा सबूत है. व्हाट्सएप मामले पर टिप्पणी करते हुए ममता बनर्जी केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर बरसीं और उन्होंने दावा किया कि उनका भी फोन टेप हो रहा है.

ममता ने कहा कि उनकी सरकार इस बात को अच्छी तरह से जानती है कि सरकार निजता का उल्लंघन कर रही है. ममता ने कहा, “अब कुछ भी सुरक्षित नहीं है, व्हाट्सएप भी नहीं, पहले हम सोचा करते थे कि व्हाट्सएप से जासूसी नहीं की जा सकती है, लेकिन अब व्हाट्सएप को भी छोड़ा नहीं गया, मैं चाहती हूं कि पीएम नरेंद्र मोदी इस बात की जांच करवाएं.”

Previous article‘स्वासदी मोदी’ में बोले PM मोदी -थाईलैंड के कण-कण में अपनापन नजर आता है
Next articleराशिफल : 3 नवम्बर 2019 जाने क्या कहता है रविवार का दिन