डोपिंग केसः रेसलर नरसिंह यादव को बड़ी राहत, NADA ने माना बेकसूर

0

डोपिंग केस में रेसलर नरसिंह यादव को बड़ी राहत मिली है. कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष ब्रज भूषण सिंह ने सोमवार को कहा कि कुश्ती के 74 किलोग्राम भार वर्ग के खिलाड़ी नरसिंह को नेशनल एंटी ड्रग अथॉरिटी यानी नाडा ने बेकसूर माना है.

जानकारी के मुताबिक, लगातार दो डोप टेस्ट में फेल होने वालेनरसिंह की दलीलों को नाडा के अनुशासन पैनल ने जांच के बाद सही माना है. नाडा की ओर से कहा गया है कि नरसिंह पर लगाए गए आरोप साबित नहीं हुए. नरसिंह को इन मामलों के बारे में शुरुआत में कोई जानकारी नहीं थी.

Previous articleविधानसभा चुनाव से पहले आनंदी बेन पटेल का धमाका, CM पद से दिया इस्तीफा
Next article30 अक्टूबर तक फ्री होगा आईआरसीटीसी के ई- वॉलेट का रजिस्ट्रेशन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here