सलमान के शो में नजर आएंगी कैटरीना

0

टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ इसकी फिनाले डेट के बहुत करीब है। बहुत जल्द ये शो फैंस को अलविदा कहने वाला है। वहीं फैंस के लिए खुशखबरी की बात ये है कि बिग बॉस के सेट पर कैटरीना कैफ और अक्षय कुमार एक-साथ नजर आएंगे। दरअसल, दोनों स्टार्स सेट पर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सूर्यवंशी’ के टीजर को प्रेजेंट करेंगे। खबरों के अनुसार, ‘बिग बॉस 13’ का फिनाले 15 फरवरी को होगा। शो के फिनाले के मौके पर अक्षय-कैटरीना की फिल्म की पूरी टीम मौजूद रहेगी।

बता दें बिग बॉस की कंटेस्टेंट शहनाज गिल कैटरीना कैफ की बड़ी फैन है। इतना ही नहीं, वो खुद को भी पंजाब की कैटरीना कह कर बुलाती हैं।
वो कैट से मिलने के लिए काफी उत्साहित रहती हैं। शहनाज कई बार सलमान खान से कैटरीना से मिलवाने के लिए कह चुकी हैं।अगर फिनाले तक शहनाज घर में रहती हैं तो ये उनके लिए बहुत बड़ा सरप्राइज होगा, जो वो कैटरीना से मिलेंगी।

काम की बात करें तो अक्षय की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ का डायरेक्शन रोहित शेट्टी ने किया है। फिल्म में कैटरीना, अक्षय के अलावा अजय देवगन और रणवीर सिंह भी अहम किरदार में नजर आएंगे। फिल्म 27 मार्च 2020 को पर्दे पर रिलीज होगी।

Previous articleजाने कैसे हुई बसंत पंचमी की शुरुआत? इस दिन करें ये खास उपाय
Next articleराशिफल : 29 जनवरी 2020 जाने क्या कहता है बुधवार का दिन