केंद्रीय विद्यालय में निकली है नौकरी , जल्द करें आवेदन

0

हाल ही में नई दिल्ली में केंद्रीय विद्यालय ने शिक्षकों के अनेक पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। सत्र 2020-21 के लिए अध्यापकों के पैनल को तैयार करने के लिए विद्यालय वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन करने जा रहा है।

पदों का विवरण:
ये वॉक-इन-इंटरव्यू विभिन्न विषयों (अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, हिंदी, संस्कृत, अर्थशास्त्र, रसायन विज्ञान, भूगोल, इतिहास, योगा, आर्ट एवं क्राफ्ट विषय) आदि के शिक्षकों की भर्ती के लिए किया जा रहा है।

शैक्षणिक योग्यता:
परास्नातक में कम-से-कम 50 फीसदी अंक के साथ-साथ किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.एड की डिग्री।

मुख्य तिथिया:
वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए विद्यालय ने 28 फरवरी, 2020 तारीख सुनिश्चित की है।

इच्छुक उम्मीदवार 28 फरवरी, 2020 को सुबह 7:30 बजे से 9:30 बजे तक पंजीकरण करा सकते हैं।

साक्षात्कार सुबह 9:00 बजे से शुरू हो जाएंगे।

भर्ती प्रक्रिया
योग्य उम्मीदवार साक्षात्कार के दौरान जरूरी दस्तावेज जैसे पासपोर्ट साइज फोटो, मूल दस्तावेज आदि को अपने साथ ले जाएं।

ऑफिसियल वेबसाइट
https://masjidmoth.kvs.ac.in/

Previous articleमंगलवार के दिन करें ये काम, तुरंत मिट जाएँगी सारी समस्याएं
Next articleदिल्लीः हिंसा प्रभावित इलाकों के सभी स्कूल कल रहेंगे बंद, परीक्षाएं स्थगित : मनीष सिसोदिया