जिलास्तरीय विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन मेले का समापन

0

सागर – (ईपत्रकार.कॉम) |शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, सागर में जिलास्तरीय विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत दो दिवसीय कॅरियर अवसर मेले का समापन किया गया। डॉ. मधु स्थापक मेला प्रभारी ने दो दिन के मेले के समापन के अवसर पर प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुये कहा इस मेले में 1553 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया।

शासकीय स्टॉल 28, स्वरोजगार के 12 एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के 03 स्टॉल लगे। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परिवहन अधिकारी प्रदीप शर्मा ने कहा की शासन के द्वारा ऐसे मेलों के आयोजन का उद्देश्य यहा देखने को मिला रहा है। जहा पर विद्यार्थी विभिन्न स्टॉलों पर जाकर जानकारी ले रहें हैं। विद्यार्थी केवल शासकीय सेवा को ही रोजगार न माने बल्कि स्वरोजगार भी न केवल स्वयं के रोजगार का साधन बनता है बल्कि अन्य लोगों की भी रोजगार दिलाता है।

मेले की अध्यक्षता करते हुये प्राचार्य एवं अतिरिक्त संचालक डॉ. जी.एस. रोहित ने कहा कि बेरोजगारी इस देश की बड़ी समस्याओं में से एक हैं। लेकिन स्वरोजगार इस समस्या का समाधान है। इसलिये शासन ऐसे मेलों का आयोजन जनजागृति की दृष्टि से कर रहा है। संचालन करते हुये डॉ. अमर कुमार जैन ने कहा कि कम लागत से स्थापित किये गये अनेक ऐसे उद्योग हैं जिनमें लाभ की मात्रा अधिक होती है अमूमन बड़े उद्योगपति अधिक लाभ प्राप्त करने के लिये वस्तु की लागत कम करने का प्रयास करते हैं। मेले में कैटरिग, हस्त शिल्प व्यवसाय, बड़ी, पापड़ व्यवसाय ऐसे ही उदाहरण है।

कार्यक्रम का आभार डॉ. संदीप सबलोक ने माना। पोस्ट ऑफिस के जीरो बैलेंस खाता में 150 विद्यार्थियों ने विजन प्वांइट में 84, मनोवैज्ञानिक क्षेत्र एवं व्यक्तितव परीक्षण में 55, ऐप्टेक कम्प्यूटर में 100 विद्यार्थियों ने विशेष लाभ लिया। स्वरोजगार के क्षेत्र में शास. कन्या महाविद्यालय बीना ने 6000 रु. का लाभ इन दो दिवसों में कमाया। कार्यक्रम में डॉ. संजीव दुबे, आर.के. गोस्वामी, डॉ. नवीन गिडीयन, डॉ. रेखा बख्शी, डॉ. रश्मि जैन, डॉ. संजय खरे, डॉ. नीलिमेश वर्मा, डॉ. सुभाष हर्डीकर, डॉ. इमराना सिद्दीकी, डॉ. रंजना मिश्रा, डॉ. जय कुमार सोनी, डॉ. आशीष द्विवेदी, डॉ. उमाकांता स्वर्णकार, डॉ. अंकुर गौतम, डॉ. अर्चना यादव मौजूद थे।

Previous articleग्राम पंचायतों में चल रहे निर्माण कार्यो को शीघ्रता से पूरा करें-कमिश्नर डॉ. भार्गव
Next articleरेत का अवैध उत्खनन परिवहन और भण्डारण करने वाले के विरूद्ध करें सख्त कार्यवाही- खनिज साधन मंत्री