कोरोना वायरस:21 दिन नहीं संभले तो 21 साल पिछड़ जाएगा देश-पीएम मोदी

0

कोरोना वायरस के कारण देश में हाहाकार मचा हुआ है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे भारत में लॉकडाउन का ऐलान किया है. पीएम मोदी देश में 21 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान किया है. इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि 21 दिन नहीं संभले तो देश 21 साल पीछे चला जाएगा.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज रात 12 बजे से पूरे देश में लॉकडाउन होने जा रहा है. पीएम ने कहा कि ये लॉकडाउन आपको बचाने के लिए, आपके परिवार को बचाने के लिए लागू किया जा रहा है. इस दौरान घरों से निकलने पर पूरी पाबंदी लगाई जा रही है. पीएम ने कहा कि 21 दिन नहीं संभले तो कई परिवार तबाह हो जाएंगे.

Previous articleहिंदुस्तान को बचाने के लिए आज रात 12 बजे से पूरे देश में लॉकडाउन-पीएम मोदी
Next articleCM केजरीवाल का ऐलान,लॉकडाउन में जरूरी सामान की सप्लाई के लिए e-pass सिस्टम शुरू