BJP चाहती है राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर हो, कांग्रेस अटका रही रोड़े-अमित शाह

0

दिल्ली के रामलीला मैदान में बीजेपी के राष्ट्रीय महाधिवेशन की शुरुआत शुक्रवार को हो गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झंडा फहराकर की। दो दिन तक चलने वाली परिषद को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने संबोधित करते हुए कहा, “2019 में मोदी सरकार बनाकर विजय उत्सव मनाएंगे। 2019 का चुनाव देश के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने राम मंदिर मामले पर बोलते हुए कहा कि राम मंदिर में कांग्रेस बाधा डाल रही है। हम भव्य अयोध्या में राम मंदिर बनाएंगे।

शाह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, 2019 में मोदी सरकार बनवा दीजिए। केरल तक झंडा फहराएंगे। बुआ-भजीता को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि यूपी में इस बार 73 सीटों पर जीत हासिल करेंगे। शाह ने कहा, “यूपी में बीजेपी 50 फीसदी वोट की लड़ाई लड़ेगी। महागठबंधन को पता है कि मोदी से अकेले नहीं लड़ सकते। 2019 का चुनाव मोदी बनाम ऑल पार्टी हो चुका है। पूरी दुनिया में मोदी जी जैसी लोकप्रिय नेता नही है। उन्होंने महागठबंधन को ढकोसला बताया।

शाह ने गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा, जमानत पर घूमने वालों के आरोपों से कोई फर्क नहीं पड़ता। राहुल आरोप लगाते रहें। देश की जनता सब समझती है। उन्होंने कहा, ” 2019 का चुनाव वैचारिक युद्ध का चुना है। दो विचारधाराएं आमने सामने खड़ी हैं। 2019 का युद्ध सदियों तक असर छोड़ने वाला है। इसलिए मै मानता हूं कि इसे जीतना बहुत महत्वपूर्ण है।

यह बैठक ऐसे समय हो रही है, जब बीजेपी को हाल ही में हिंदी पट्टी के तीन राज्यों में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में हार का सामना करना पड़ा है और कुछ महीने बाद लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। विपक्ष राफेल, किसान, बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दों पर सरकार को घेर रहा है।

Previous articleभारतीयों के लिए अच्छी खबर,अमेरिका में जल्द होंगे H-1B वीजा में बदलाव
Next articleनितिन वाकणकर सीबीआई के नए प्रवक्ता नियुक्त