बच्चों के लिए मजेदार है ये इंडोर गेम्स

0

कोरोनावायरस के कारण सभी बच्चे घर में कैद से हो गए हैं। ऐसे में वे घर पर रहकर काफी बुरा और बोर फील कर रहें हैं। अगर आपके बच्चे भी कुछ ऐसा ही महसूस कर रहें हैं तो आप उन्हें कुछ इंडोर गेम्स खिला सकते हैं।

बास्केटबॉल
आप घर पड़े पुराने कपड़ों को इकट्ठा कर उसे जोड़ कर बच्चों के लिए बास्केटबॉल बना सकती है। इससे खेलने से बच्चे खुश भी होंगे और साथ ही उन्हें कोई चोट लगने का डर भी नहीं होगा।

टेलीफोन
इस गेम में काफी सारे बच्चों को एक लाइन में बिठाया जाता है। उसके बाद एक बच्चे के कान में कोई बात कही जाती है। ऐसे में सभी उस बात आगे-आगे पास करते हैं।‌ ऐसे में जो असली बात होती है वो आगे पास होते-होते बदल जाती है। इसतरह बच्चों को यह गेम काफी पसंद आती है।

म्यूजिकल चेयर
इसमें बच्चों की कितनी से एक कुर्सी घर के हॉल में रखें। फिर कोई गाना लगाए। इसके बाद बच्चों को उसके आसपास घूमने को कहें। गाना बंद होने पर सभी बच्चे चेयर पर बैठ जाते हैं। ऐसे में जिसे चेयर नहीं मिलती वो खेल से बाहर हो जाता है।

कैरम
यह गेम तो हर बच्चे को खेलना पसंद होता है। इसके अलावा आप बच्चों के साथ इस गेम को खेलने का आनंद मना सकते हैं।

चोर- पुलिस
इसमें आधे बच्चे चोर और आधे वाले बनते है और छुप जाते हैं। बाकी के बच्चे पुलिस बन उन्हें ढूंढ़ते हैं।

बलून वॉलीबॉल
इसमें बलून के इस बच्चे घर पर ही इसे एक-दूसरे की तरफ फेंकते और कैच करते। ऐसे में इससे किसी तरह का कोई नुकसान होने का खतरा नहीं होता है।

एनिमल कैरेक्टर
इसमें एक बच्चा किसी जानवर की नकल लगाता है। बाकी के बच्चे उसे पहचानने की कोशिश करते हैं।

लुका-छिपी
इसमें सारे बच्चों को छुपना होता है। उनमें से एक बच्चा उन्हें ढूंढता है।

Previous articleकोरोना को लेकर DRDO का बड़ा कदम, मास्क के बाद अब बना रहा वेंटिलेटर
Next articleनवरात्र के तीसरे दिन इस विधि से करें मां चंद्रघंटा की पूजा