किस करने से पार्टनर को हो सकती हैं ये बीमारियां

0

शादी के बाद किस करना एक आम बात होती है। इसके अलावा भी लड़के-लड़कियां अपने प्यार का इजहार करने के लिए एक-दुसरे का चुंबन लेते हैं। हर एक व्यक्ति के किस करने का तरीका भी अलग होता है। किस करने के बारे में तो सब लोग अच्छी तरह जानते होंगे लेकिन इससे होने वाली बीमारियों के बारे में बहुत कम लोगों को पता होगा। आइए जानिए किस करने से किस तरह सेहत खराब हो सकती है।

1. इंफैक्शन
किस करते वक्त मुंह की लार एक-दुसरे के मुंह में चली जाती है। इससे इंफैक्शन होने का खतरा रहता है। हर एक व्यक्ति के शरीर में छोटी-मोटी बीमारी होती है जो लार के जरिए पार्टनर के अंदर चली जाती है जिससे बीमारी फैल जाती है।

2. खांसी-जुकाम
कई बार दोनों पार्टनर में से किसी एक को खांसी या जुकाम होता है क्योंकि सर्दी-खांसी बहुत जल्दी फैल जाती है। किस करने से कीटाणु दुसरे पार्टनर के अंदर चले जाते हैं जिससे उसे भी खांसी-जुकाम हो जाता है।

3. छाले
चुंबन से लार एक-दुसरे के मुंह में जाती है जिससे बैक्टीरिया फैलने का डर रहता है। इससे होंठो और जीभ मेें छाले हो सकते हैं जिससे काफी परेशानी होती है।

4. मसूढ़े और दांत
ज्यादातर सभी लोग अपने मुंह की काफी सफाई रखते हैं लेकिन कई बार लड़के इस बात का खास ध्यान नहीं रखते और बिना ब्रश किए ही किस करने लगते हैं। ऐसे में दांतों और मसूढ़ों की समस्याएं हो सकती है।

Previous articleठंडक ही नहीं बीमारियों भी देता है एयर कंडीशनर
Next articleपर्दे पर शराब पीते दिखेगा हीरो तो फिल्म को मिलेगा ‘A’ सर्टिफिकेट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here