तमिलनाडुः सीएम बोले- विदेश से आए अमीरों ने कोरोना फैलाया

0

देश में कोरोना मरीजों की संख्या 12 हजार के पार पहुंच चुकी है. मुंबई, राजस्थान, तमिलनाडु जैसे राज्यों से कोरोना के मामले लगातार आ रहे हैं. गुरुवार को तमिलनाडु में 25 नए कोरोना पॉजिटिव केस आए और एक शख्स की मौत हुई. वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने कोरोना को लेकर अजीबोगरीब बयान दिया है.

गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने कहा कि COVID-19 अमीरों द्वारा फैलाया गया था, जो विदेश यात्रा करते थे. यह वायरस विदेशों से आया है, आप गरीबों के साथ खुलकर बात कर सकते हैं, लेकिन अमीरों से बात करना डरावना है. उन्होंने कहा कि ये वायरस तमिलनाडु में नहीं पैदा हुआ था.

बता दें कि कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र है. यहां अब तक 2916 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 187 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 295 लोग ठीक हो चुके हैं. दूसरे नंबर पर दिल्ली है. यहां 1578 मामले सामने आए हैं, जिसमें 32 लोगों की मौत हो चुकी है. राहत की बात है कि पिछले 24 घंटे में दिल्ली में सिर्फ 17 नए मामले आए हैं.

तीसरे नंबर पर तमिलनाडु है. यहां 1242 मामले सामने आए हैं, जिसमें 14 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, आंध्र प्रदेश में अब तक 525 मामले (14 की मौत), अंडमान निकोबार में 11 मामले, अरुणाचल प्रदेश में एक मामला, असम में 33 मामले (एक की मौत), बिहार में 70 मामले (एक की मौत), चंडीगढ़ में 21 मामले आ चुके हैं.

Previous articleइंदौर जल्दी जीतेगा कोरोना की लड़ाई और देश में आदर्श स्थापित करेगा
Next articleलॉकडाउन : योगी सरकार का बड़ा ऐलान, UP में 11 तरह की इंड्रस्ट्रीज शुरू होंगी