मंदिर के लिए जान की बाजी लगाई थी, 5 अगस्त को जाना चाहूंगी: उमा भारती

0

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम उमाभारती ने 5 अगस्त को होने वाले राम मंदिर पूजन में जाने की इच्छा जताई है। उमा भारती ने कहा है कि राम मंदिर निर्माण के लिए उन्होंने जान की बाजी लगा दी थी और अगर 5 अगस्त को राम मंदिर के भूमि पूजन के लिए उन्हें बुलाया गया तो वे जरूर जाएंगी। राम मंदिर के भूमि पूजन को लेकर मीडिया से चर्चा करते हुए राम मंदिर अभियान में अहम भूमिका निभाने वाली पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्होंने राम मंदिर के लिए जान की बाजी लगाी थी और अगर मौका मिला तो वे इस मौके पर जरूर अयोध्या जाना चाहेंगी। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मंदिर का भूमि पूजन गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए होगा।

उमा भारती बाबरी मस्जिद विध्वंस में आरोपी है और वे उन नेताओं में से हैं जिन्होंने कभी भी राम मंदिर के अभियान में भाग लेने के लिए खेद व्यक्त नहीं किया है, शर्मिंदगी व्यक्त नहीं की है। इस दौरान उन्होंने केस की चर्चा करते हुए कहा कि वे इस मामले की आरोपी हैं और हाल ही में सीबीआई की विशेष अदालत में पेश हुईं थीं। उमा भारती ने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं इस इस अभियान से जुड़ी इसके जो भी परिणाम होंगे वो मुझे स्वीकार्य है।

Previous articleदेश में बढ़ रहा कोरोना वायरस का संक्रमण, पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 1200000 के पार
Next articleCM का फैसला- कोरोना के चलते सार्वजनिक तौर पर नहीं मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस