शहर में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चैहान की घोषणानुसार खाद्यान्न वितरण हेतु पात्र परिवारों को पात्रता पर्ची का वितरण सुनिश्चित करने के लिए विधायक चेतन्य काश्यप ने निरंतर भाजपा मंडलों की बैठकें ले रहे है। शुक्रवार को उन्होंने मुखर्जी मण्डल एवं अम्बेडकर मण्डल की बैठकें ली। इनमें उन्होंने पात्र परिवार को पात्रता पर्ची वितरण गंभीरता से कराने पर बल दिया।
श्री काश्यप ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता संबंधित पात्र परिवारों से नगर निगम में आवेदन एवं समग्र आईडी, आधार, एपीएल राशन कार्ड एवं पात्रता प्रमाण पत्र प्रस्तुत कराने में मदद करें। मुखर्जी मण्डल की बैठक में जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, वार्ड संयोजक संतोष ललवानी, अभय जैन, राजेश पांचाल, संतोष बैरागी, जयेश वसावा, यशवंत परमार, मंगलसिंह पंवार मौजूद रहे। इसी प्रकार अम्बेडकर मण्डल की बैठक में सुभेन्द्रसिंह गुर्जर, भरत तंवर, विनोद यादव, भारतसिंह, किशोरसिंह, अंकित कुशवाह उपस्थित थे।




































































