गर्मियों में संतरा खाने से होते है ये जबरदस्त फायदे

0

वैसे तो गर्मियों में रसीली चीजें खाना सबको पसंद होती है। लेकिन संतरा खाने से सेहत को भी कई फायदे होते है। संतरे में प्रोटीन, कैल्शियम, कार्बोज, वसा, फास्फोरस, लोहा और तांबा जैसे तत्व होते है, जो शरीर के लिए फायदेमंद साबित हो सकते है और सेहत के लिए लाभकारी होते है।

संतरे खाने के फायदे

  • संतरे में उपस्थित तत्व शरीर को रोगो से लड़ने की शक्ति देता है। इसके अलावा उल्टी या मितली महसूस हो रही हो तो संतरे के रस में थोड़ी-सी काली मिर्च और नमक मिलाकर पी ले।
  • संतरे के रेशे कब्ज दूर करने में मदद करते हैं। संतरे का नियमित सेवन मानसिक तनाव व दिमाग की गर्मी को दूर करता है।
  • चेहरे पर मुंहासे होने पर संतरे के रस का नियमित सेवन करने से लाभ मिलता है। इसके छिलकों को सुखाकर, पीसकर हल्दी मिलाकर लेप लगाने से भी लाभ मिलता है।
  • अगर आप पाचन विकार होने से परेशान हो तो संतरे के रस को हल्का गर्म कर उसमें काला नमक और सोंठ का चूर्ण मिलाकर पीने से लाभ मिलेगा।
Previous articleबिना पेनिक करें हमें कोरोना को परास्त करना है : मुख्यमंत्री श्री चौहान
Next articleवास्तु के अनुसार घर में पॉजीटिव एनर्जी के लिए डोरमैट को रखते समय रखें इन बातो का ध्यान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here