परिणीति चोपड़ा की नई मिस्ट्री सीरीज ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर रिलीज

0

परिणीति चोपड़ा की मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ जल्द ही दर्शकों के बीच आने वाली है। सीरीज का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें परिणीति के साथ ताहिर राज हुसैन, सोनी राजदान, जेनिफर विंगेट, सुमित व्यास और हर्लिन सेठी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। रेनसिल डी’सिल्वा के निर्देशन में बनी इस सीरीज का निर्माण फिल्ममेकर सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने किया है। कहानी एक ऐसी मां के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी नौ साल पहले अस्पताल से नवजात बेटी चोरी हो जाती है।

ट्रेलर की शुरुआत परिणीति के किरदार से होती है, जो अपनी बच्ची की हर हाल में रक्षा करने का संकल्प लेती है, लेकिन एक रात अस्पताल से उसकी बेटी के गायब होने के बाद उसकी पूरी जिंदगी बदल जाती है। बेटी को खोजने की कोशिश में वह लगातार कई सवालों और रहस्यों के बीच फंसती चली जाती है। कहानी में यह भी रहस्य बना हुआ है कि क्या वह मानसिक रूप से टूट चुकी है या फिर किसी बड़ी साजिश का शिकार हुई है।

सीरीज के ट्रेलर में डर, भावनात्मक संघर्ष, धोखे और रहस्य की कई परतें देखने को मिलती हैं। बेटी की तलाश में मां का सफर कहानी को लगातार रोमांचक बनाए रखने का वादा करता है। ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का निर्देशन रेनसिल डी’सिल्वा ने किया है और यह सीरीज 24 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

Previous articleराशिफल : 12 सितम्बर 2026 जाने क्या कहता है शनिवार का दिन
Next article7 साल बाद भारत आएंगे शी जिनपिंग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here