रिषि कपूर, रणबीर जमीन से जुड़े लोगों में से एक: सोनू सूद

0

मुंबई: अभिनेता सोनू सूद ने गणपति विसर्जन के दौरान मीडिया कर्मियों से रिषि कपूर के दुव्र्यवहार के बारे में विवाद पर टिप्पणी करने से दूरी बनाते हुए कहा कि अनुभवी अभिनेता कपूर और उनका परिवार बॉलीवुड में जमीन से जुड़े लोगों में से एक है।

रिषि कपूर, उनके बड़े भाई रणधीर कपूर और अभिनेता रणबीर चेंबूर में आरके स्टूडियो में स्थापित गणेश प्रतिमा को शिवाजी पार्क के निकट समुद्र में विसर्जित करने जा रहे थे। कल शाम एक वीडियो वायरल हुआ

जिसमें रणधीर को कथित तौर पर कुछ मीडियाकर्मियों को थप्पड़ मारते और रिषि को एक सेल्फि लेने वाले व्यक्ति को धक्का देते दिखाया गया है। इस वीडियो में रणधीर एक रिपोर्टर को थप्पड़ मारते दिखाई दे रहे हैं, जबकि रिषि एक व्यक्ति को धक्का देते दिखाई दे रहे हैं।

Previous articleसिसोदिया को दिल्ली वापस बुलाना उपराज्यपाल का संवैधानिक अधिकारः बीजेपी
Next articleउरी हमले में सेना के 17 जवान शहीद, DGMO ने बताया- हमलावरों के पास से मिला पाकिस्तानी सामान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here