गलत समय पर खाएंगे ये आहार, फायदा नहीं मिलेगा नुकसान!

0

फिट रहने के लिए अपनी डाइट में हरी-सब्जियां और फल को शामिल करना बहुत जरूरी है। वहीं, हर चीज को खाने का एक सही समय होता है लेकिन हम हमेशा अपने मर्जी के हिसाब से खाते हैं। एेसे में वह आहार शरीर को फायदे की जगह नुकसान पहुंचाते है। आज हम आपको कुछ एेसी ही चीजों के बारे में बताने जा रहे है जिसे सही समय पर खाना बहुत जरूरी है।
1. दही
दही की तहसील ठंडी होती है इसलिए इसे रात में नहीं खाना चाहिए। रात को दही खाने से सर्दी-जुकाम और खांसी हो जाती है। दही में अधिक मात्रा में प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। एेसे में दिन में दही का सेवन करें।
2. मीठे खाद्य पदार्थ
शाम के समय में कभी भी मीठी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे नींद पर असर पड़ता है। अधिक चीनी का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायिक होता है। सुबह या फिर दिन में मीठी चीजों का सेवन करें। दिन में ये चीजें आसानी से पच जाती है।
3. चावल
चावल में कार्बोहाइड्रेट्स उचित मात्रा में पाए जाते हैं। रात के समय चावल खाने से परहेज करना चाहिए क्योंकि रात को शरीर कोई भी एक्टिविटी नहीं करता। एेसे में शरीर का वजन बढ़ता है। अगर आप चावल खाने के शौकीन हैं तो इसे लंच में लें।
4. दालें 
दाल में अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसे रात के समय में खाने से सेहत को अधिक फायदा मिलता है। इसे खाने से अच्छी नींद आती है। दाल शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित रखती है।
5. पनीर
पनीर में प्रोटीन मात्रा अधिक होती है। शरीर को इसे पचाने में अधिक समय लगता है। एेसे में रात में पनीर का सेवन न करें। रात को इसका सेवन करने से वजन बढ़ता है। वहीं, पनीर में कैल्शियम और विटामिन बी 12 उचित मात्रा में पाया जाता है जिससे हड्डियां मजबूत होती है। दिन में पनीर खाने से वजन नहीं बढ़ता और आसानी से पच जाता है।

Previous articleभाजपा कर रही मुसलमानों के साथ अन्याय-दिग्विजय सिंह
Next articleघर पर ऐसे बनाए ब्रैड के गुलाब जामुन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here