भाजपा कर रही मुसलमानों के साथ अन्याय-दिग्विजय सिंह

0

लखनऊ में हुए संदिग्ध आतंकी सैफुल्लाह के एनकाऊंटर के बाद राजनीति भी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने इस एनकाऊंटर पर बोलते हुए कहा कि मैं ये काफी समय से कह रहा हूं कि लगातार मुसलमानों के साथ हो रहे अन्याय के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है कि जहां पाकिस्तान की भारत को अस्थिर करने की इच्छा भारतीय मुसलमानों के आकर्षित कर रही है। मुसलमानों को ये विश्वास दिलाना होगा कि इस देश के सभी नागरिकों को बराबर न्याय, सम्मान और अधिकार प्राप्त है। तालिबान हमारे पड़ोस के देशों में एक्टिव है लेकिन आजतक कोई भारतीय मुसलमान उससे प्रेरित नहीं लेकिन एक दम से आईएसआईएस भारत में ‘एक्टिव’ हो रहा है।

इससे पहेल उत्तर प्रदेश पुलिस ने बुधवार (8 मार्च) को स्पष्ट किया कि राजधानी लखनऊ में तड़के मारे गए संदिग्ध आतंकी सैफुल्लाह के तार अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन आईएसआईएस से जुड़े थे, इसका कोई प्रमाण नहीं है। हालांकि वह आईएसआईएस के साहित्य और विचारों से स्वत: प्रेरित था। प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) दलजीत चौधरी ने मीडिया से कहा, ‘इस बात का कोई प्रमाण नहीं है कि सैफुल्लाह के आईएसआईएस से संबंध थे। आज के युग में कोई भी युवा आईएसआईएस के बहकावे में आ सकता है। इंटरनेट, सोशल मीडिया के माध्यम से वे प्रेरित हो जाते हैं।

Previous articleक्रेडिट कार्ड से पैसे लोड करने पर देना होगा 2% टैक्स-Paytm
Next articleगलत समय पर खाएंगे ये आहार, फायदा नहीं मिलेगा नुकसान!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here