Alcatel 5 स्मार्टफोन डुअल फ्रंट कैमरे के साथ जल्द होगा लांच

0

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Alcatel अगले महीने होने वाले एमडब्ल्यूसी में अपने नए स्मार्टफोन Alcatel 5 को लांच करने वाली है। वहीं, लांच से पहले इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और कीमत ऑनलाइन लीक हुई है। इस हैंडसेट की अहम ख़ासियत है फोन में दिया गया डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप। इसके अलावा इस फोन में एक बड़ी बैटरी है जिसके एक पूरे दिन तक चलने का दावा किया गया है। वहीं, कीमत की बात करें तो Alcatel 5 स्मार्टफोन को 229.99 यूरो (करीब 18,000 रुपये) के साथ अमेज़न की फ्रांस की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।

Alcatel 5 स्मार्टफोन के फीचर्स

  • डिस्प्ले 5.7 इंच (1440 x 720 pixels)
  • प्रोसैसर ऑक्टा कॉर मीडिया टैकMT6750 प्रोसैसर
  • रैम 3GB
  • इंटर्नल स्टोरेज 32GB
  • माइक्रोएसडी कार्ड 128GB
  • रियर कैमरा 12MP
  • फ्रंट कैमरा 13MP,5MP
  • बैटरी 3,000mAh
  • अॉपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 8.0 आरियो
  • कनैक्टिविटी 4G VoLTE, वाई-फाई (802.11 b/g/n), ब्लूटुथ, GPS, USB Type-C पोर्ट
Previous articleयह लोगों के लिए एक अच्छा बजट होगा-वित्त राज्यमंत्री
Next article12 साल के लड़के ने हमें याद दिलाया कि हम राष्ट्रगान पर क्यों खड़े होते हैं: ट्रंप

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here