Apple को कर्मचारियों का बैग चेक करना पड़ा भारी, देना होगा इतने करोड़ का जुर्माना

0

Apple Bag Checks Policy: ऐपल को अपनी एक पॉलिसी की वजह से कई करोड़ का सेटलमेंट करना पड़ रहा है. कंपनी के दो कर्मचारियों ने साल 2013 में केस किया था. इस मामले में कोर्ट ने कर्मचारियों के पक्ष में फैसला सुनाया. अब ऐपल के सेटलमेंट को कोर्ट ने मंजूरी दे दी है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

दिग्गज टेक कंपनी Apple कई बार अपनी पॉलिसी को लेकर फंस चुकी है. कई मामलों में कंपनी पर फाइन भी लगा है. इसमें iOS अपडेट वाला मामला काफी चर्चा में रहा था. अपडेट के जरिए पुराने iPhone को स्लो करने की वजह से कंपनी पर फाइन लगा था. ऐसे ही एक मामले में Apple के सेटलमेंट को कोर्ट ने मंजूरी दे दी है.

अब ऐपल अपने कर्मचारियों को 3.05 करोड़ डॉलर (लगभग 242.03 करोड़ रुपये) का भुगतान करेगा. ये राशि ऐपल कर्मचारियों को मुआवजे के रूप में देगा. दरअसल, ऐपल रिटेल वर्कर्स को हर दिन बैग और इक्विपमेंट चेक कराना पड़ता है.

ये कंपनी का जरूरी नियम है और इसमें कर्मचारियों का काफी वक्त जाता है. क्योंकि यह जांच शिफ्ट के बाद होती थी, इसलिए कर्मचारियों के इसमें लगने वाले टाइम की कोई पेमेंट नहीं मिलती थी. ऐपल के सेटलमेंट को कैलिफोर्निया फेडरल कोर्ट ने मंजूरी दी है.

Previous articleजैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें बढ़ीं,ED ने 215 करोड़ रुपये वसूली केस में बनाया आरोपी
Next articleMP में अभी नहीं थमेगी बारिश की रफ्तार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here