BSNL का नए साल पर धमाकेदार प्लान !

0

चेन्नई: सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लि. (बी.एस.एन.एल.) ने आज अपने ग्राहकों के लिए 144 रुपए की नई योजना पेश की। इस योजना के तहत ग्राहक एक महीने की अवधि के लिए किसी भी नैटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल और एस.टी.डी. कॉल कर सकेंगे। विभिन्न दूरसंचार कंपनियों द्वारा असीमित मुफ्त कॉल सुविधा की पेशकश के बीच बी.एस.एन.एल. ने भी इसी प्रकार की योजना पेश की है।

बी.एस.एन.एल. के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने संवाददाताओं  से कहा कि योजना 6 महीने के लिए वैध है। इसके तहत एक महीने के लिए किसी भी नैटवर्क पर असीमित स्थानीय और एस.टी.डी. कॉल की पेशकश की गई है। साथ ही इसमें 300mb डाटा भी होगा।

ग्राहकों को 2 नए पैक सौंपते हुए श्रीवास्तव ने कहा कि नए पैक के साथ कॉल पूरी तरह मुफ्त है। यह प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों ग्राहकों के लिए यह उपलब्ध होंगे। दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी ने देश में 4,400 वाईफाई हॉटस्पाट शुरू करने समेत कई कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमने देश भर में 4,400 हॉटस्पाट शुरू किया है। मुझे लगता है कि चेन्नई के समीप महाबलीपुरम में इसी प्रकार का वाईफाई हॉटस्पॉट है। हमारी रणनीति इसका विस्तार करना है। अगले एक साल में हमारे पास 40,000 वाईफाई हॉटस्पाट होंगे।’’

Previous articleजानिए पीएम के भाषण की 10 बड़ी बातें !
Next article14 किलो सोने वाले लहंगा पहने एक्ट्रेस का लुक हुआ वायरल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here