CAA हिंसा: अमित शाह ने की बैठक, स्पेशल CP लॉ एंड ऑर्डर एसएन श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारियों के साथ की 3 घंटे लंबी मीटि

0

नागिरकता कानून के समर्थकों और विरोधियों के बीच जारी हिसंक झड़प के बाद नार्थ-ईस्ट दिल्ली में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर मैराथन बैठकों का दौर जारी है। बीते 24 घंटे में गृह मंत्री ने तीन बैठकें की। देर रात उन्होंने दिल्ली पुलिस और गृह मंत्रालय के आला अधिकारियों के साथ-साथ दिल्ली की हिंसक स्थिति से निपटने के लिए तैनात किए गए दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त (कानून और व्यवस्था) आईपीएस एसएन श्रीवास्तव के साथ तीन घंटों तक बैठक की। गृह मंत्रालय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अमित शाह ने तीन घंटों तक चली इस बैठक में अधिकारियों से ताजा स्थिति की जानकारी ली। साथ ही स्थिति नियंत्रण करने के लिए भी विस्तार से चर्चा हुई।

इससे पहले अमित शाह ने उत्तर पूर्वी दिल्ली में हिंसा के बाद राष्ट्रीय राजधानी में हालात पर चर्चा करने के लिए मंगलवार को उच्चस्तरीय बैठक की। इस बैठक में पुलिस और क्षेत्र के विधायकों के बीच समन्वय मजबूत करने और अफवाहों के प्रसार को रोकने का संकल्प लिया गया।

बैठक में उपराज्यपाल अनिल बैजल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक, कांग्रेस नेता सुभाष चोपड़ा, भाजपा के नेता मनोज तिवारी और रामवीर बिधूड़ी भी शामिल हुए। इसमें शहर में शांति बहाली के लिए राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के हाथ मिलाने और सभी इलाकों में शांति समितियों को फिर से सक्रिय करने का भी संकल्प लिया गया। सूत्रों ने कहा कि बैठक में शामिल सभी लोगों ने इस बात पर जोर दिया कि अफवाहों के प्रसार को रोका जाना चाहिए।

Previous articleरेलवे का दावा, 11 महीनों में नहीं हुई रेल हादसे में एक भी मौत
Next articleनुक्कड़ नाटक के माध्यम से दी गई गाँधी दर्शन यात्रा की जानकारी