मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ द्वारा प्रदेशवासियों को होली की बधाई एवं शुभकामनाएँ

0

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने रंगों के पर्व होली पर नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि होली भारत की सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। यह पर्व सर्वधर्म-समभाव को अभिव्यक्त करता है और विविधता में एकता को प्रदर्शित करता है।

श्री कमल नाथ ने कहा कि हमारे प्रदेश में विभिन्न जातियों, समुदायों, धर्मों के लोग उत्साहपूर्वक होली मनाते हैं। चाहे कवि रसखान हों अथवा नजीर अकबराबादी, होली का रंग सभी ने सजाया है। उन्होंने कहा कि होली मन की अशुद्धियों के प्रति जाग्रत होकर उन्हें दूर करने का पर्व है। श्री कमल नाथ ने पर्यावरण की रक्षा करते हुए होली खेलने का आग्रह किया है।

Previous articleदिल्ली हिंसा से खराब हुई देश की छवि, इस्तीफा दें गृह मंत्री-कांग्रेस
Next articleजाने क्यों ,हिंदू मानते हैं गाय को माता