Facebook कर रहा है अपने स्मार्टफोन को लाने की तैयारी !

0

पिछले काफी समय से यह खबरें आ रही थी कि मशहूर सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट Facebook अपनी पॉप्युलैरिटी को और अधिक बढ़ाने के लिए स्मार्टफोन की मदद लेगी, लेकिन Facebook ने हमेशा से इस बात को खारिज ही किया है। वहीं अब सूत्रों के मुताबिक कंपनी अपने एक स्मार्टफोन पर काम कर रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक Facebook की एक यूनिट ने ‘मॉड्युलर इलेक्ट्रोमकैनिकल डिवाइस’ के पेटेंट के लिए जनवरी में याचिका दायर की है। इस डिवाइस में स्पीकर, कैमरे, माइक्रोफोन, टचस्क्रीन और डिस्प्ले हो सकते हैं। यूएस के पेटेंट ऑफिशल्स को दी गई इस याचिका में लिखा गया है, ‘एक यूजर मॉड्युलर इलेक्ट्रोमकैनिकल डिवाइस की फंक्शनैलिटी डिवाइस में लगे विभिन्न फंक्शनल मॉड्यूल्स के अनुसार बदल सकता है।’

इसके अलावा सिलिकन वैली में एक सालाना डिवेलपर्स कॉन्फ्रेंस में Facebook के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने स्मार्टफोन कैमरों को ऑगमेंटेड रिऐलिटी फीचरों के लिए शुरुआती और महत्वकांक्षी प्लैटफॉर्म कहा था। उन्होंने कहा था कि वे कैमरों को पहला मेनस्ट्रीम ऑगमेंटेड रिऐलिटी प्लैटफॉर्म कैमरे के जरिए ही लेकर आएंगे।

Previous articleगे था शेक्‍सपीयर, मर्दों के लिए लिखे रूमानी गीत: ब्रिटिश डायरेक्‍टर
Next articleटीम इंडिया ने चैंपियन बनने का मौका गंवाया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here