फेसबुक इन दिनों रोजाना 10 लाख अकाउंट डिलीट या ब्लॉक कर रहा है इस बात की जानकारी फेसबुक इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर अजीत मोहन ने दी है। दरअसल, उन्होंने बताया कि फेसबुक फर्जी अकाउंट की पहचान कर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग (एमएल) की मदद से अकाउंट डिलीट या ब्लॉक कर रहा है। गौरतलब है कि बीते दिनों फेसबुक ने कांग्रेस की आईटी सेल से जुड़े 687 पेज और अकाउंट हटा दिए थे। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नमो ऐप से जुड़ी कंपनी सिल्वर टच के 15 पेजों को भी हटा दिया गया था। इन अकाउंट्स और पेजों पर फेक न्यूज या कंटेंट के चलते नहीं बल्कि अप्रामाणिक व्यवहार के चलते कार्रवाई की गई थी।
इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा है कि भारत में होने वाला लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ हो, इसके लिए हम पिछले 18 महीने से इस पर काम कर रहे हैं और इसके लिए दर्जनों लोगों की टीम लगाई गई है, वहीं मोहन ने ये भी हम जल्द ही सिंगापुर और डबलिन में नए रीजनल ऑपरेशन सेंटर शुरू करने की योजना बना रहे हैं, जिसमें इंजीनियर, ऑपरेशन स्पेशलिस्ट और डाटा साइंटिस्ट की टीम को काम पर लगाया जाएगा। यहां भी एआई और एमएल की मदद से फेक न्यूज और कंटेंट पर रोक लगाया जाएगा।
चुनाव को लेकर फेसबुक सख्त
लोकसभा चुनाव को लेकर फेसबुक काफी पड़े नियम तैयार कर रहा है। फेलबुक के खास फीचर कैंडिडेट कनेक्ट’ फीचर से आप अपने लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों के बारे में जान सकते हैं। इसके लिए आपको सेटिंग्स में एक बुकमार्क से या फिर न्यूजफीड में एक मैसेज से ऐक्सेस किया जा सकेगा। इसमें 20 सेकंड के एक वीडियो में कैंडिडेट वोटर्स को अपना परिचय दे पाएंगे और बताएंगे कि चुनाव जीतने पर वे अपने क्षेत्र की समस्याएं कैसे दूर करेंगे या उनकी वर्क स्ट्रेटजी क्या होगी. इसके अलावा यह फीचर लोगों को पोलिंग की जानकारी देगा। इसके अलावा कंपनी ने दो नए फीचर शेयर यू वोटेड और कैंडिडेट कनेक्ट को लॉन्च किया है।
फेसबुक के अनुसार शेयर यू वोटेड फीचर का मकसद सोशल मीडिया यूजर्स को मतदान मे भाग लेने के लिए प्रेरित करना है जिसमें यूजर्स वोट करने के बाद अपनी तस्वीर शेयर कर सकेंगे और फेसबुक उन्हें एग्रिगेट कर एक एक कोलाज बनाएगा जिसमें फ्रेंडलिस्ट में शामिल उन दोस्तों की भी फोटो होगी जिन्होंने वोट किया है। इसके बाद यूजर्स उसे वीडियो के फॉर्मेट में शेयर कर सकेंगे। कंपनी का कहना है कि यह दोनों ही टूल 12 भारतीय भाषाओं में अवेलेबल होंगे।






























































