Google Chrome या Gmail यूज़ करने वाले इस खबर को जरूर पढ़ें !

0

यह दुनिया टेक्नोलजी की दुनिया बन गई है हर छोटा- बड़ा काम टेक्नोलजी के द्वारा आसानी से किया जा सकता हैं. ऐसी ही हैं हमारा Gmail अकाउंट जो हमारी सैकड़ों फाइलों को आसानी से दूसरे अकाउंट को ट्रांसफर कर देता हैं. लेकिन अब Gmail यूज़र्स के लिए एक बुरी खबर आ रही है. गूगल कि तरफ से एक बड़ा ऐलान किया गया है. अगर आप भी Gmail अकाउंट यूज़ करते हैं तो ये खबर आपके लिए है.

आपको बता दे गूगल ने पुराने वर्जन के क्रोम ब्राउजर और Windows XP और Windows Vista से Gmail का सपोर्ट बंद करने का एक बड़ा ऐलान किया है. हालांकि स्पोर्ट इस साल के लास्ट तक मिलता रहेगा. गूगल का कहना है 8 फरवरी 2017 से उन Gmail यूजर्स को बैनर नोटीफिकेशन दिया जाएगा जो क्रोम वर्जन 53 या उससे नीचे के वर्जन वाले ब्राउजर यूज करते हैं.

Google ने ऐसा ऐलान क्यों किया

Google ने ऐसा डिसिशन अपने सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए लिया है, क्योंकि पुराने OS और ब्राउसर में सिक्योरिटी अपडेट नहीं हो पाते हैं जिस वजह से हैकर आसानी से एकाउंट्स हैक कर लेते हैं. इसी तरह XP और Vista के साथ भी है जिसका सपोर्ट अब माइक्रोसॉफ्ट ने भी बंद कर दिया है.

Google ने अपने ब्लॉग पोस्ट में यूजर्स को क्रोम अपडेट करने की सलाह दी है.

Previous articleजानें सगाई और शादी के बीच में संयम रखना क्‍यों है जरूरी
Next articleधन की कमी सताए तो गुरुवार को करें यह काम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here