Idea की यह डिजिटल सर्विस रिलायंस को देगी टक्कर

0

वेलकम ऑफर और सस्ते टैरिफ प्लान के साथ धमाकेदार एंट्री करने वाली रिलायंस जियो टेलीकॉम इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया है। अब तक रिलायस जियो के 72 मिलियन सब्सक्राइबर्स हो चुके हैं। जो कि अपने आप में ही एक रिकॉर्ड है। जियो को टक्कर देने और पूरी तरह डिजिटल सर्विस कंपनी बनने के तहत अगले हफ्ते इन ऐप्स को लांच करेगी। आइडिया की इस एप्स में मूवीज, टीवी, म्यूजिक, गेम और दूसरे कामों से जुड़ी ऐप्स का संग्रह होगा।

रिपोर्ट को मुताबिक, आइडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर हिमांशु कपानिया ने कहा कि इसके जरिए कंपनी की योजना इस ऑनलाइन जेनरेशन और अन्य भारतीयों के इंटरटेनमेंट की मांग को पूरा करने की है। आइए जानते है क्या होगा इस डिजिटल आइडिया एप में खासः-

Idea Music Lounge:

म्यूजिक का शौक रखने वाले उपभोक्ताओं को ध्यान में रखकर बनाया गया यह एप्प एंड्रॉयड और IOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। इसके लिए आइडिया ने हंगामा से समझौता किया है। जिसके बाद हंगामा डिजिटल सब्सक्राइबर्स को म्यूजिक कंटेंट उपलब्ध कराएगा। आपको बता दें कि आइडिया म्यूजिक लाउन्ज अन्य म्यूजिक स्ट्रीम से काफी अलग है। इसे उपयोग करने में बहुत अधिक डाटा खर्च नहीं होता। इसे वाईफाई स्ट्रीमिंग में ओपेन कर प्ले लिस्ट में और भी गानों को एड कर एचडी स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं।

Idea Movie Club:

इसके लिए कंपनी ने इरोज नाउ से समझौता किया है। जिसके बाद 11 अलग-अलग भाषाओं में 4,000 से अधिक ब्लॉकबस्टर से उपलब्ध हैं। साथ ही 90 से अधिक लाइव टीवी चैनल भी दिए गए हैं। जिसके लिए कंपनी ने डिट्टो टीवी से साझेदारी की है जिसमें बच्चों के लिए 100 से अधिक वीडियो शामिल हैं।

Idea Game Spark:

आईडिया का यह एप्प खासतौर गेमर्स के लिए स्पेशल होगा क्योंकि इसमें 1,500 से अधिक गेम उपलब्ध हैं। इसका आनंद वर्चुअल रि​यलिटी कंटेंट में लिया जा सकता है। शानदार गेम इफेक्ट्स के लिए वीआर ग्लासेस उपयोग कर सकते हैं। आइडिया ने टेक्नोलॉजी इंटीग्रेशन के लिए पेटीएम से एग्रीमेंट किया है।

Digital Idea Pricing:

इस मुफ्त सर्विस के दौर में आइडिया ने कई खास आॅफर्स पेश किए हैं। इन मुफ्त एप्स का लाभ 31 मार्च 2017 तक लिया जा सकता है। मुफ्त सर्विस समाप्त होने के बाद आइडिया मूवी क्लब और आइडिया म्यूजिक लाउन्ज एप्स 90 रुपए प्रति महीने की कीमत से उपलब्ध होंगे। वहीं आइडिया गेम स्पार्क 29 रुपए प्रति महीना उपलब्ध होगा।

Competition

​रिलायंस जियो एप्स में जियोटीवी शामिल है जिसमें 400 से अधिक लाइवटीवी चैनल उपलब्ध हैं। वहीं जियोसिनेमा में आॅनडिमांड मूवी का आनंद लिया जा सकता है। जियोम्यूजिक 20 अलग-अलग भाषाओं में एक करोड़ से अधिक एचडी गाने सुन सकते हैं। वहीं वोडाफोन के वोडाफोन प्ले टीवी एप्प में आठ रीजनल भाषाओं में 150 लाइव टीवी चैनल्स उपलब्ध हैं।

Previous articleसनी लियोनी के साथ मस्‍ती करते दिखे शाहरुख, देखें तस्‍वीरें
Next articleजानिए बजट में सेना के लिए इस बार क्या है ख़ास

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here