J-K: गंदरबल में श्रीनगर-लेह हाईवे पर अमरनाथ यात्रियों की बस पलटी, 2 घायल

0

श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटने से दो यात्री घायल हो गये हैं। हादसा गांधरबल जिले के गनीवन क्षेत्र में हुआ जब बस सडक़ से फिसल गई। बस नंबर जेके14सी-2397 बालटाल से यात्रियों को लेकर श्रीनगर की तरफ आ रही थी।

पुलिस पार्टी गुंड और स्थानीय लोगों की मद्द से घायलों को निकालकर कंगन के ट्रामा अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Previous articleकुलदीप से निपटने के लिए स्पिन गेंदबाजी मशीन के साथ अभ्यास कर रहा इंग्लैंड
Next articleजाने कैसे रोटी बदल सकती है आपकी किस्मत!