Jio Republic day offer : गणतंत्र दिवस पर जियो ने पेश किए नए प्लान

0

टेलीकॉम मार्केट में अपने धमाकेदार प्लान्स के कारण चर्चा का विषय बनी हुई कंपनी जियो ने अपने यूजर्स के लिए गणतंत्र दिवस के मौके पर नए रीचार्ज प्लान पेश कर दिए हैं। नए टैरिफ प्लान्स 26 जनवरी, 2018 से उपलब्ध होंगे। अाइए जानते हैं इनके बारे में….

98 रुपए
जियो की ओर से 98 रुपए का एक नया प्लान पेश किया गया है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 2GB डाटा मिलेगा। इस प्लान की वैलेडिटी 28 दिनों की होगी।

149 रुपए
पहले जियो के यूजर्स को 149 रुपए का रीचार्ज करवाने पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर दिन 1GB डाटा मिलता था, लेकिन अब यूजर्स को 1GB की बजाए हर 1.5GB डाटा मिलेगा। जियो के इस प्लान की वैलेडिटी पहले की तरह 28 दिन रहेगी।

198 रुपए
इस प्लान में अब 56 जीबी डाटा मिलेगा। पहले इस प्लान में 42 जीबी डाटा मिलता था। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की होगी।

349 रुपए
इस प्लान में अब 70 जीबी की जगह 105 जीबी डाटा मिलेगा और इस प्लान की वैधता 70 दिनों की होगी।

399 रुपए
इस प्लान में अब 84 जीबी डाटा की बजाय 126 जीबी डाटा मिलेगा और इसकी वैधता 84 दिनों की होगी।

449 रुपए
इस प्लान अब 136 जीबी डाटा मिलेगा। पहले इस प्लान में 91 जीबी डाटा मिलता था। इस प्लाव की वैधता 91 दिनों की होगी। इसके अलावा इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ एप्प के सब्सक्रिप्शन मिलेंगे।

इसके अलावा 448 रुपए में 84 दिनों के लिए अब 168 जीबी और 498 रुपए में 91 दिनों के लिए 182 जीबी डाटा मिलेगा।

Previous articleIPL में होने वाली नीलामी से खिलाडिय़ों का ध्यान भंग होना लाजमी है-डुप्लेसिस
Next articleयूजीसी नेट 2018 में हो सकते है ये महत्वपूर्ण बदलाव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here